Home / उत्तराखंड / देहरादून / बड़ी खबर : अयोध्या राम मंदिर के बाद अब श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप, BKTC का एक्शन

बड़ी खबर : अयोध्या राम मंदिर के बाद अब श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप, BKTC का एक्शन

देहरादून :  राम मंदिर अयोध्या के बाद अब उत्तराखंड के प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला चर्चाओं में है आरोप है कि बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे की चोरी हुई है. जी हां सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिकायतों और देहरादून के धार्मिक संगठन ‘भैरव सेना’ के शिकायती पत्र के बाद मामले में अब सख्ती दिख रही है.

बता दें का बीकेटीसी ने इस मामले में संज्ञान लिया है. अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि सोशल मीडिया में बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी के संबंध में जो आरोप लगाए गए हैं, उन्हें मंदिर समिति ने अत्यंत गंभीरता से लिया है. इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच के लिए जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है. जिसमें तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है. वहीं दान से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज भी सील कर दिए गए हैं. अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले में स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर दान में हेराफेरी को लेकर जो खबरें सामने आई हैं. उस पर सख्त एक्शन लिया गया है. मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने चढ़ावा चोरी की गिनती करने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है. जबकि एक जांच समिति का गठन भी किया गया है. यह समिति अपनी जांच करेगी और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपेगी, जिसे सार्वजनिक भी किया जाएगा.

Screenshot

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *