उत्तराखंड से दुखद खबर, खाई में गिरी ऑल्टो कार, 6 लोगों की मौत, सीएम धामी ने किया शोक व्यक्त

उत्तराखंड से दुखद खबर है। बता दें कि टिहरी- यमुना पुल के पास एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमे छह लोगों की‌ मौत हो गयी। सीएम धामी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।

आज पुलिस थाना कैम्पटी द्वारा SDRF टीम को सूचना मिली कि यमुना पुल के पास एक आल्टो कार खाई में गिर गई है, जिसमे रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर मालूम हुआ कि उक्त आल्टो वाहन (UK07 9607) जिसमे 06 लोग सवार थे, उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई से होते हुए यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एसडीआरएफ टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त आल्टो वाहन तक पहुँच बनायी, वाहन में सवार सभी सवारियों की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग के साथ मिलकर सभी शवो को बॉडी बैग व स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:

1. प्रताप पुत्र श्यामसुख, उम्र 30 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी

2. राजपाल पुत्र श्यामसुख, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

3. जशीला पत्नी राजपाल, उम्र 25 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

4. वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल, 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

5. विनोद पुत्र शेरिया, उम्र 35 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

6. मुन्ना पुत्र रूपदास, 38 वर्ष, ग्राम देवती मोरी उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *