उत्तराखंड से बड़ी खबर : DGRE ने इन पांच जिलों के लिए जारी किया एवलांच का अलर्ट, सावधान रहें

देहरादून: उत्तराखंड  की ढाई हजार मीटर से ऊंचाई वाले पार्वती इलाकों में बर्फबारी का दर्जरी है जिससे वहां पर ठंडक बनी हुई है तो वहीं मैदानी जिलों में धूप खिलने से ठंड कम हो गई है लेकिन सुबह शाम ठंड है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। साथही हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

चारों धाम सहित ऊंची चोटियों पर सफेद चादर बिछी है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ हल्की बर्फबारी का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने हिमाच्छादित क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। बर्फबारी के कारण कई गांव का संपर्क भी मुख्य मार्ग से कट गया है। चमोली में बद्रीनाथ मार्ग भारी हिमपात के कारण बंद है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार से अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप चलेगी और तापमान में वृद्धि हो सकती है। डीजीआरई चंडीगढ़ ने उत्तराखंड में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी देते हुए आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

एवलॉन्च के अलर्ट से जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कवायद में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *