देहरादून : उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। ओबीसी आरक्षण विधेयक को राजभवन की मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद अब प्रदेश में निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 20 दिसंबर तक निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने की संभावना है। भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हैं। एक अनार और सौ बीमार वाली स्थिति भी है। क ई उम्मीदवार हैं लेकिन किसे टिकट मिलता है ये फैसला संगठन तय करेगा।
वहीं अधिसूचना जारी होने से पहले निकाय आरक्षण सूची तैयार करना होगा। राजभवन द्वारा ओबीसी आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद राज्य में निकाय चुनाव के आयोजन में पड़ रही बाधा समाप्त हो गई।
यह विधेयक स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी को आरक्षण प्रदान करता है।