देहरादून : दोबारा से सीएम मनोनीत होने के बाद सबसे पहले आज मंगलवार को पुष्कर सिंह धामी कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे जहां जाकर उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
दोबारा सीएम बनने के बाद शहीद स्मारक पहुंचे पुष्कर धामी, राज्य आंदोलनकारियों को की श्रद्धांजलि अर्पित

Tagged:# Uttarakhand Assembly Elections 2022# Uttarakhand Election 2022 # Uttarakhand Chunav 2022# Uttarakhand Politics# Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022# उत्तराखंड चुनाव 2022cm pushkar singh dhamiganesh godiyal UTTARAKHAND CONGRESSharish rawatIndian National CongressJP NADDHApm modiPRITAM SINGHpriyanka vadra gandhiPUSHKAR DHAMIRahul gandhisoniya gandhitrivendra singh rawatuttarakhand bjputtarakhand congressउत्तराखंड विधानसभा चुनाव