Home / उत्तराखंड / देहरादून / प्रेमनगर बाजार चौक में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अंकिता भंडारी प्रकरण में संलिप्त वीआईपी को बचाने की भाजपा लगातार कर रही कोशिशें – सूर्यकांत धस्माना

प्रेमनगर बाजार चौक में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अंकिता भंडारी प्रकरण में संलिप्त वीआईपी को बचाने की भाजपा लगातार कर रही कोशिशें – सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी सरकार के दस सालों के कुशासन, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार व महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बाढ़ के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर बाजार चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

हस्ताक्षर अभियान में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव संग्राम सिंह पुंडीर, युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सुमित खन्ना, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशीला बेलवाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने हस्ताक्षर बैनर पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर एकत्रित जन समूह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने महिला अपराधों पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड अपने आप में सबसे प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें आरएसएस और भाजपा का आर्य परिवार जो हत्याकांड में शामिल है और जिसका एक सदस्य पुलकित आर्य सजा काट रहा है, किंतु उसका पिता जो आरएसएस का बड़ा नेता व भाजपा सरकार का दायित्वधारी रहा, आज भी अंकिता के असली दोषी वीआईपी को बचाने की जी-जान से कोशिश कर रहा है। धस्माना ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध में अधिकांश आरोपी संघ व भाजपा की पृष्ठभूमि के हैं।

महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

युवा कांग्रेस नेता सुमित खन्ना ने कहा कि कैंट क्षेत्र में जनता के कोई कार्य नहीं हो रहे हैं और जनता इस बार बदलाव का मन बनाए हुए है।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा ने की व धन्यवाद प्रेमनगर बाजार अध्यक्ष मोहित ग्रोवर ने किया।

कार्यक्रम में संग्राम सिंह पुंडीर, सन्नी पुंज, रविन्द्र सिंह रैना, कैलाश वाल्मीकि, कार्तिक बिरला, राजेश शर्मा, कुनाल खत्री, राहुल तलवार, कुलदीप नरुला, कार्तिक चावला, सोहेल शर्मा, जसराज, विरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *