Home / उत्तराखंड / देहरादून / देहरादून पुलिस महकमे से बुरी खबर, कालसी थाने में तैनात आरक्षी का निधन, SSP ने जताया शोक

देहरादून पुलिस महकमे से बुरी खबर, कालसी थाने में तैनात आरक्षी का निधन, SSP ने जताया शोक

देहरादून : देहरादून पुलिस महकमे से दुखद खबर है। देर रात को थाना कालसी में नियुक्त मुख्य आरक्षी अमित टम्टा का आकस्मिक निधन हो गया। अमित टम्टा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका उपचार आईआईबीएस अस्पताल, दिल्ली में चल रहा था।देहरादून एसएसपी ने दिवंगत अमित टम्टा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

दिवंगत अमित टम्टा  मूल रूप से जनपद नैनीताल के रहने वाले थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 02 बच्चे (01 पुत्री व 01 पुत्र) हैं, वे वर्तमान में अपने परिवार के साथ डाकपत्थर, विकासनगर में रह रहे है तथा पिछले कुछ समय से उपचार हेतु आईआईबीएस अस्पताल दिल्ली में भर्ती थे, जिनकी उपचार के दौरान आज आकस्मिक मृत्यु हो गई है।

दिवंगत अमित टम्टा जी अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2002 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा उन्होंने वर्ष 2026 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नती प्राप्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *