मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या रवाना

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ आज मंगलवार को अयोध्या रवाना हुए। दो कैबिनेट मंत्री सौरभ बहूगुणा और गणेश जोशी आयोध्या नहीं गये।

सीएम धामी ने 12 सीटर विमान से अयोध्या के लिए उड़ान भरी। उनका सुबह 11.30 बजे. अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी पहुंचने का कार्यक्रम है। हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजा करने के बाद धामी कैबिनेट रामलाल के दर्शन करेगी। दर्शन के बाद शाम पांच बजे देहरादून लौटेंगे।

बता दें कि पूर्व में भी धामी कैबिनेट के अयोध्या जाने का कार्यक्रम बना था। लेकिन वहां श्रद्धालुओं को अत्यधिक भीड़ के चलते यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब यूपी सरकार की ओर से निमंत्रण मिलने के बाद सीएम धामी अपने सभी मंत्रियों के साथ आज अयोध्या जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *