बड़ी खबर : सीएम धामी ने फिर दिखाई सख्ती, विवादित मृत्युंजय मिश्रा की OSD पद से छुट्टी, शासन में किया अटैच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विवादित मृत्युंजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से ओएसडी पद से हटाकर शासन में अटैच कर दिया है।  विवादों में रहे और जेल गए मृत्युंजय मिश्र कल शासन से एक आदेशों के बाद आयुर्वेद एवं यूनानी निदेशालय में ओएसडी बनाए गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही पूरे प्रकरण की जानकारी मिली उन्होंने तत्काल कड़ी नाराजगी जताते करते हुए मृत्युंजय मिश्र को उस पद से बिना देर किए हटाने के आदेश किए।

मुख्यमंत्री के इस फैसले से शासन और शासन  बैठे अफसरों में भी खलबली मच गईं। विवादित मृत्युंजय मिश्र को सचिवालय स्थित विभागीय दफ्तर से अटैच कर दिया गया है। सीएम धामी ने अपने इस फैसले से साफ कर दिया है कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *