Home / बड़ी खबर / डालनवाला पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया राधा-कृष्ण मंदिर से हुए चांदी के छत्र चोरी का खुलासा, चोर समेत चाँदी का छत्र बरामद, मंदिर समिति ने की कार्य की सराहना 

डालनवाला पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया राधा-कृष्ण मंदिर से हुए चांदी के छत्र चोरी का खुलासा, चोर समेत चाँदी का छत्र बरामद, मंदिर समिति ने की कार्य की सराहना 

देहरादून के डालनवाला थानाक्षेत्र हाथीबड़कला में एक चोर ने नशे की लत को पूरा करने के लिए मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और छत्र चुरा लिया। हाथीबड़कला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी क खुलासा किया।

बता दें कि बिते दिन‌ अज्ञात चोर श्री राधा कृष्ण मंदिर दिलाराम बाजार से शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र चोरी कर ले गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल मंदिर के व आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। पुराने चोरों का सत्यापन करते हुये घटना के आसपास लगे करीब 16 CCTV कैमरों को चैक करते हुये संदिग्धों के फोटोग्राफ्स प्राप्त किये व मोबाइल सर्विलांस टीम को एक्टिव किया गया। सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन से एक संदिग्ध व्यक्ति मंदिर के अन्दर से छत्र को चोरी कर ले जाते हुए पाया गया।

पुलिस ने देर रात नयां गांव रोड हाथीबड़कला से आरोपी योगेश सेमवाल (उम्र 39) को चोरी किये गये मंदिर के चाँदी के छत्र के साथ गिरफ्तार किया। जोकि नशे का आदी है।

कोतवाली डालनवाला पुलिस द्वारा डालनवाला क्षेत्र में हुई मंदिर के अन्दर से छत्र चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा करने पर मंदिर समिति एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है।

पुलिस टीम

1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

2- उ0नि0 सतबीर भण्डारी, चौकी प्रभारी हाथीबड़कला, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

3- का0 917 विजय सिंह, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

4- का0 238 सत्यम कुमार, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

योगेश सेमवाल पुत्र स्वर्गीय बद्री दत्त सेमवाल निवासी ग्राम ऋषिधार थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 39 वर्ष

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण

(1) चाँदी का छत्र (कीमत करीब 60,000/- रुपये) – 01 अदद नग

अभियुक्त योगेश सेमवाल का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *