कांग्रेस से बड़ी खबर है। बता दे कि कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल वह अपनी पत्नी को टिकट न मिलने से नाराज थे और वह अपनी नाराजगी मीडिया में जाहिर कर चुके थे।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और बिट्टू कर्नाटक भाजपा में शामिल होने वाले हैं। दोनों आज दोपहर 2:00 बजे भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोनों की ज्वाइनिंग करा सकते हैं।
दरअसल मथुरा जोशी अपनी पत्नी को टिकट न मिलने से कांग्रेस से नाराज है। उनका कहना है कि उन्होंने पार्टी के लिए जी तोड़ मेहनत की लेकिन उनकी अवहेलना की गई।