बीते दिनों तीन दिवसीय दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने सभी की नब्ज टटोली और साथ ही सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देकर गए।
वहीं नितिन नबीन के उत्तराखंड से जाने के बाद भाजपा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दे कि उत्तराखंड भाजपा संगठन में संगठन महामंत्री अजय कुमार की उत्तराखंड से छुट्टी हो गई है उन्हें अब नए राज्य यानी कि राजस्थान का प्रभार सोपा गया है.
वही अजय कुमार को राजस्थान भेजने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि यह उन लोगों के संघर्ष की जीत है जिन्होंने लगातार अंकिता भंडारी हत्याकांड को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाई थी। गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा संगठन ने भी माना कि अंकिता भंडारी मामले में अजय कुमार किसी ना किसी रूप में संलिप्त थे इसलिए उनको राजस्थान भेजा गया है.








