भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं जिसकी तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। आज उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करके गई थी। वहीं राहुल गाँधी के दौरे को देखते हुए कांग्रेस ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कांग्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी को राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रभारी बनाया गया है.








