उत्तराखंड का जालसाज ARTO गिरफ्तार, चालान काटता था 1000 का और राजस्व कोष में जमा करता था सिर्फ इतने, बाकी जेब में

Arto arrest

देहरादून: उत्तराखंड विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीसीएस अफसर आनंद जायसवाल को गिरफ्तार किया है।

Uttarkhand news

बता दें कि नंद जयसवाल ARTO पद पर तैनात है जिसने जमकर गबन किया। बता दें कि आनंद जायसवाल 2009 बैच के PCS अधिकारी है। ग़बन के आरोप में विजिलेंस ने उनके गिरफ्तार किया है। दरअसल ARTO जायसवाल पर आरोप है कि उन्होंने चालान का जुर्माना अधिक वसूला लेकिन हेराफेरी कर राजस्व कोष में कम पैसा दर्शाया और अपनी जेब भरता रहा।

Uttarakhand news

ARTO जायसवाल पर आरोप है कि 2017 में ऋषिकेश में ARTO रहते हुए चालान की राशि में 29 लाख 32 हज़ार रुपए का ग़बन कर अपनी जेब गरम की। उस दौरान जायसवाल पर मुक़दमा दर्ज किया गया था। उसके बाद उनको परिवहन मुख्यालय में अटैक कर दिया था।

आरोप है कि आनंद जायसवाल चालान तो 1000-1000 रुपए का काटता था लेकिन उसे राजस्व कोष में मात्र 100-100 रुपए दर्शाता था। उसे अपनी सैलरी भी कम पड़ रही थी। वो सरकारी ख़ज़ाने में हज़ार में से 100 रुपए और 900 अपनी जेब में डालता था। अब वो सलाखों के पीछे भेजा गया है जहां वो अब अच्छे से नोटों को याद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *