देहरादून : यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सादिक मूसा पर डीजीपी अशोक कुमार ने इनाम की घोषणा की है। इसी के साथ उसके साथ ही योगेश्वर राव पर भी इनाम घोषित किया गया है। बता दे कि दोनों की तलाश एसटीएफ कर रही है।
डीजीपी अशोक कुमार ने यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड सादिक मूसा पर दो लाख कि इनाम घोषित किया है। इसी के साथ उसके साथी योगेश्वर राव पर भी एक लाख का इनाम घोषित किया है।
आपको बता दें कि सादिक मूसा यूपी के अंबेडकरनगय का रहने वाला है। सादिक मूसा पर डीजीपी अशोक कुमार ने दो लाख का इनाम घोषित किया है। सादिक मूसा के साथी योगेश्वर राव पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। एसटीएफ लगातार मूसा की तलाश कर रही है।