सीएम मनोनीत होने के बाद धामी का यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने को लेकर बड़ा बयान

देहरादून : पुष्कर सिंह धामी सीएम मनोनीत किए गए हैं। हाईकमान ने फिर से उन्हें सीएम बनने का तोहफा दिया और कुर्सी पर बैठाया। बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह है जो की भव्य और दिव्य होने वाला है। इस समारोह में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह के आने की चर्चाएं हैं। फिर से सीएम बनने के बाद सबसे बड़ा ऐलान राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने को लेकर किया है। चुनाव के दौरान धामी ने जनता से यह वादा किया था।

धामी ने यह भी कहा है कि, पार्टी ने राज्य की जनता से जो भी वादे किए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे।उन्होंने 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वादा भी इस मौके पर दोहराया है। पारदर्शी शासन और प्रत्येक व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी धामी ने जताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करेगी। उन्होंने उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प भी दोहराया।

पुष्कर धामी ने कहा कि चुनाव के समय राज्य की जनता से जो वादे किए गए थे। वे सभी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड एक प्रमुख मुद्दा था और इसे लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मकसद राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास, सुविधा और सरकार को पहुंचाना है।

धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने इस अहम जिम्मेदारी के लिए मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को उपयुक्त समझा। मैं प्रदेश की सभी माताओं, बहनो, बुजुर्गों, और युवा साथियों को ये विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आशाओं और आंकाक्षाओं को पूर्ण करने के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *