देहरादून : थाना सेलाकुसेलाकुई पुलिस ने बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर स्टंटबाजी वाली वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दून पुलिस ने खुमारी उतारी। पुलिस ने बाइक सीज कर उल्लन्घन कर्ताओ के पुलिस एक्ट मे चालान किये।
देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमे एक मोटर साइकिल पर चालक सहित कई युवक बैठ कर सहसपुर- सेलाकुई क्षेत्र मे राजमार्ग पर हुडदंग बाजी करते दिखाई दे रहे है । जिनके द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन करते हुए
आम जनमानस के आवागमन को बाधित किया जाना प्रदर्शित किये जाने का संज्ञान लेते हुए आज वायरल वीडियो में दिखाई दे रही मोटर साइकिल संख्या : UK07FZ-8117 स्पलेण्डर को चिन्हित कर मोटर वाहन अधि0 के अन्तर्गत सीज किया गया व स्टंटबाज मोटर साइकिल चालक फैजान पुत्र आजाद निवासी जमनपुर सेलाकुई देहरादून सहित सेलाकुई निवासी 03 व्यक्तियो 1- शादाब 2-सरताज 3- फैजान के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई ।







