उत्तराखंड के नये कार्यवाहक DGP अभिनव कुमार ने किया पदभार ग्रहण, IPS अशोक कुमार ने कही ऐसी बात की सब हंस पड़े

देहरादून : देश को अपनी 34 साल की सेवाएं देने के बाद उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार का कार्यकाल आज खत्म हो गया है। डीजीपी अशोक कुमार आज रिटायर हो गए हैं। तीन साल उन्होंने डीजीपी का पद बखूबी संभाला और कई अभियान चलाए जो सफल भी हुए।

बता दे कि डीजीपी अशोक कुमार के रिटायरमेंट के मौके पर पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें परेड का भी आयोजन किया गया। उनको सलामी दी गई। वहीं शाम को 5:30 बजे उत्तराखंड के नए कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया। अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस हैं।

इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि वह अब उत्तराखण्ड पुलिस की जिम्मेदारी सक्षम हाथों में है जिस पर सब हंस पड़े और डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि इससे पहले भी सक्षम हाथों में था और उनके बाद भी सक्षम हाथों में रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *