Home / उत्तराखंड / BJP मीडिया प्रभारी की कांग्रेस को आचरण ठीक करने की नसीहत, कहा- ढाई लाख के रजिस्ट्रेशन समेत सभी दावे फेल, फ्लॉप कार्यक्रम की खीज उतारने के लिए कांग्रेस लगा रही आरोप

BJP मीडिया प्रभारी की कांग्रेस को आचरण ठीक करने की नसीहत, कहा- ढाई लाख के रजिस्ट्रेशन समेत सभी दावे फेल, फ्लॉप कार्यक्रम की खीज उतारने के लिए कांग्रेस लगा रही आरोप

​देहरादून 19 जुलाई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित और तमाम दावे करने वाली कांग्रेस को अपने चरित्र मे संवेदनशीलता लाने की जरूरत है और जिस तरह का प्रदर्शन कांग्रेस ने बीते दिनों युवाओं की गूंज कार्यक्रम मे किया वह असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है।

मनवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस यह साफ नही कर पायी कि वह युवाओं की चिंता करते हुए उसने युवाओं से संवाद किया या युवाओं को भ्रमित कर राजनीतिक अवसर की तलाश की। हालांकि कांग्रेस के ढाई लाख के रजिस्ट्रेशन सहित सभी दावे खोखले ही साबित हुए। दूसरे राज्यों से उम्रदराज युवा छात्रों के रूप मे नजर आये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही कार्यक्रम को लेकर दुविधा मे थी और वह परेड ग्राउंड न मिलने से सरकार पर आरोप प्रत्यारोप करने लगी। पहले से ही आबंटित परेड ग्राउंड जब नही मिला तो कांग्रेस की बन्नु इंटर कालेज मे परीक्षा हो गयी और फिर व्यवस्था को सबने देखा। उन्होंने कहा कि अगर, कांग्रेस को परेड ग्राउंड आबंटित होता तो कांग्रेस हाईकमान भी असली हालातों से रूबरू हो जाता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी छात्रों से संवाद कार्यक्रम के बाद भाजपा पर फ्लॉप शो की खीज उतारते नजर आये। नीट परीक्षा स्थगित होने के बाद दोबारा हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस अभी तक वही राग अलाप रही है। राज्य मे भर्ती घोटाले अब अतीत की बात हो चुकी है और सख्त नकल विरोधी कानून के चलते नकल माफिया के हौन्सले पस्त है। सभी परीक्षाएं पारदर्शिता से संचालित हो रही है।

भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को कहने का कोई नैतिक अधिकार नही है। क्योंकि राज्य से कांग्रेस की बिदाई इसी आधार पर हुई। प्रदेश मे रोजगार और स्वरोजगार के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि युवा संतुष्ट हैं। वहीं महिलाओं की स्वरोजगार मे हिस्सेदारी और आरक्षण ने उनकी उन्नति के द्वार खोले हैं। कांग्रेस के तमाम दुष्प्रचार के बावजूद भाजपा के विजय रथ को जनता ने हरी झंडी दे दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *