गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के मेघानीनगर में आज दोपहर एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिले इनपुट के अनुसार,इसमें 242 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के विमान के साथ यह हादसा तब हुआ,जब वह पैसेंजर्स को लेकर टेक ऑफ करने वाला था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेकऑफ के दौरान प्लेन दीवार से टकरा गया जिसके बाद उसमें भंयकर आग लग गई। विमान में कुल 230 में से 169 भारतीय पैसेंजर थे,वहीं 53 ब्रिटिश नागरिक भी सवार थे। कनाडा से 1 और पुर्तगाल से 7 यात्री सवार थे। प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे। पायलट और बाकी क्रू मिलाकर 242 लोग सवार थे।
इस दुर्घटना पर पीएम मोदी समेत अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दुख जताया है। खबर है कि 100 लोगों के शव निकाले जा चुके है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंट्रोल रूम नंबर किया स्थापित
AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। संपर्क: 011-24610843 | 9650391859।