Home / उत्तराखंड / 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर क्षेत्र पूरी तरह ‘जीरो जोन’ घोषित, SSP ने लिया तैयारियों का जायजा, ये रूट डायवर्ट

80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर क्षेत्र पूरी तरह ‘जीरो जोन’ घोषित, SSP ने लिया तैयारियों का जायजा, ये रूट डायवर्ट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के मुख्य समारोह के दौरान, परेड ग्राउंड के चारों ओर के क्षेत्र को पूरी तरह ‘जीरो जोन’ घोषित किया गया है। इस समूचे परिसर के पास किसी भी प्रकार के सामान्य वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश व संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

■ वीआईपी/अधिकारीगण ई0सी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट न 01) से प्रवेश करेगें।

■ स्वतन्त्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इण्टर कालेज / IRDTA ऑडिटोरियम नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउण्ड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार ( गेट न 04 व 05) से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।

पार्किंग व्यवस्थ

1- वीआईपी /अधिकारी गणों के वाहन मंच के पीछे व खेल मैदान में पार्क किये जायेंगे।

2- स्वतन्त्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो/बच्चों/महिलाओं आदि के वाहन रेंजर ग्राउंड , मंगला देवी इण्टर कालेज तथा दून क्लब नियर सर्वे चौक में पार्क होगें।

3- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक कीओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउण्ड में पार्क होगें।

4- सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क होगें।

5- राजपुर रोड़ से परेड में प्रतिभाग / दर्शको के वाहन सेंट जोसेफ सुभाष रोड़ पर दीवार के किनारे वन-साईड स्ट्रीट व लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क होगें।

बैरियर व्यवस्था

परेड ग्राउण्ड के चारो ओर यातायात व्यवस्था बनाये जाने के सम्बन्ध में आउटर/इनर बैरियर प्वाईंटों पर व्यवस्था बनायी जायेगी*

आउटर प्वाईंट

1- ई0सी0 रोड़ सर्वे चौक

2- मनोज क्लिनिक

3- बुद्धा चौक

4- दर्शनलाल चौक

5- ओरिएण्ट चौक

6- पैसिफिक तिराहा

केवल वीआईपी व पासधारक वाहन सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेंगे।

इनर प्वाईंट

1- रोजगार तिराहा

2- कनक चौक

3- डूंगा हाऊस

4- लैन्सडाऊन चौक

5- कान्वेन्ट तिराहा

पासधारकों / वीवीआईपी को छोड़कर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउण्ड की ओर नहीं जायेग

विक्रमों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

1- 02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें

2- 03 नम्बर रूट (धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एम0के0पी0 चौक की ओर से भेजे जायेगें।

3- 05 नम्बर रूट (आई0एस0बी0टी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें।

4- प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जायेंगे।

5- राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुये बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जायेंगे।

सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

1- आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी।

2- रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी।

3- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी।

देहरादून पुलिस समस्त दूनवाशियों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ अपेक्षा करती है कि स्वतन्त्रता दिवस -2026 के अवसर पर दून पुलिस को अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करनें का कष्ट करें, साथ ही उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने वाहनों को रूट के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें, सड़क पर वाहन पार्क न करें, निर्धारित रूटों का ही प्रयोग करें।

उक्त कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

=========================

आगामी स्वतत्रंता दिवस 2026 के दौरान परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में विशिष्ट महानुभावों के सम्मिलित होने के दृष्टिगत आज दिनांक: 12-08-26 को जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण कर कार्यक्रम हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के उपरान्त जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमो को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई।

गोष्ठी के दोरान उपस्थित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित स्कूलो/ संस्थानों/ राजकीय कार्यालयों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं अन्य समारोह का विवरण अपने पास रखने तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों व सम्भावित भीड का आंकलन कर सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों, भीड-भाड वाले इलाकों जैसे बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर बीडीएस तथा डॉग स्क्वाड के माध्यम से सघन चैकिंग सुनिश्चित करने तथा जनपद के सभी अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्जीय सीमाओं के साथ-साथ आन्तरिक मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउण्ड पर सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए विशिष्ट अतिथियों एंव जन साधारण के प्रवेश एवं निकासी मार्गाें को चिन्हित कर कार्यक्रम हेतु प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभावी ट्रैफिक प्लॉन बनाते हुए आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने, समारोह में आने वाले अतिथिगणों एंव आमजन के वाहनों की पांर्किग हेतु पार्किग स्थल चिन्हित कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह के सम्पन्न होने तक सभी थाना क्षेत्रों में मोबाइल पार्टियों को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। साथ ही पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ग्रामीण को अपने-अपने क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था की स्वंय समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की कमी परिलक्षित होने पर उसका समय रहते निदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में विशिष्ट महानुभावों/गणमान्य व्यक्तियों के सम्मिलित होने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं। कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण पुलिस व्यवस्था के प्रभारी पुलिस अधीक्षक अपराध होगें। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउण्ड के चारों ओर का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार के वाहनों, ठेलियों व रेहडियों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल को 04 सैक्टरों तथा 02 कार्डनों में विभाजित किया गया है, जिनके प्रभारी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी होगें, जिनके पर्यवेक्षण में सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल के आस-पास 12 इनर व आउटर प्वाइंटों पर बैरियर स्थापित कर उनमे पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *