फिल्म इंडस्ट्री और संगीत जगत से बुरी खबर, प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उदास का 72 वर्ष की आयु में निधन

संगीत जगत और फिल्म इंडस्ट्री से पूरी खबर है। बता दे कि मशहूर गजल गायक पंकज उदास का निधन हो गया है। पंकज उदास का 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उदास ने की है।

नायाब ने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो कई दिनों से बीमार चल रह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *