पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 23 साल‌ का‌ जवान‌ शहीद

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारत-पाकिस्तान के बीच जारी गोलीबारी में मुंबई के घाटकोपर इलाके के रहने वाले 23 वर्षीय जवान मुरली श्रीराम नाइक शहीद हो गए। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए मुरली ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

मुरली नाइक मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।उनके पिता श्रीराम नाइक मुंबई के घाटकोपर इलाके में काम करते थे। उन्होंने बेटे मुरली को मजदूरी कर पढ़ाया-लिखाया। मुरली ने 2022 में भारतीय सेना में भर्ती हुए। उनकी ट्रेनिंग नासिक के देवलाली आर्मी कैंप में हुई थी। मुरली की पहले पोस्टिंग असम में और फिर पंजाब में हुई थी। हाल ही में उन्हें जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात किया गया था।

शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे जब सीमारेखा पर दोनों देशों के बीच फायरिंग चल रही थी, तभी ड्यूटी निभाते हुए मुरली शहीद हो गए। शहादत की खबर जैसे ही मुंबई और उनके आंध्र प्रदेश स्थित पैतृक गांव पहुंची, पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *