Home / देश / नीला ड्रम मामला : साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा, फूट फूटकर रोए दोनों

नीला ड्रम मामला : साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा, फूट फूटकर रोए दोनों

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला रोने लगे। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में बुधवार को सजा पर सुनवाई की। वहीं मुस्कान ने कहा कि उसकी दो बेटियां है उनका ख्याल रखा जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंच के बाद दोनों को दोबारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। जब अदालत ने मुस्कान की आंखों में आंखें डालकर सीधा सवाल दागा कि तुम अपने पति की हत्या की दोषी साबित हो चुकी हो, अपने लिए क्या सजा चाहती हो?’ मुस्कान ने कहा-‘मेरी दोनों बेटियां बहुत छोटी हैं, उनका ख्याल रखा जाए। मुझे कम से कम सजा दी जाएं।

वहीं अदालत से साहिल ने कहा कि साहब, कम से कम सजा दीजिए।’ इसके बाद अदालत ने दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई।फैसला सुनते समय मुस्कान ने हाथ जोड़ रखे थे और बाद में रोने लगी। साहिल शुक्ला की आंखें भी नम हो गईं। कुछ देर बाद दोनों फूट फूटकर रोए, जिसके बाद उन्हें बैरकों में ले जाया गया।

कोर्ट के फैसले पर सौरभ की मां का कहना है कि इस लड़ाई में मेरा साथ देने के कोर्ट का धन्यवाद और वह इस सजा से खुश है संतुष्ट हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *