देखिए VIDEO : विधायक धन सिंह नेगी का बड़ा आरोप, कहा-मेरा टिकट 10 करोड़ रुपये में बेचा गया

देहरादून । टिहरी से टिकट ना मिलने पर भाजपा के सीटिंग विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हरीश रावत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। लेकिन बता दें कि इस दौरान टिहरी से विधायक धन सिंह ने भाजपा और किशोर उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए।

टिहरी से भाजपा विधायक ने कांग्रेस का दामन थामा और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। धन सिंह नेगी ने कहा कि टिहरी सीट से मेरा टिकट 10 करोड़ रुपए में बेचा गया है। धनसिंह नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि किशोर उपाध्याय ने 10 करोड़ रुपए देकर टिहरी से टिकट खरीदा है वरना टिकट उन्हें मिलना था।

आपको बता दें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे किशोर उपाध्याय ने आज सुबह ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मदन कौशिक ने सदस्यता ग्रहण कराई. इस दौरान सांसद अजय भट्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं ठीक इससे पहले कांग्रेस ने 6 साल के लिए उन्हें निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि किशोर ने 40 साल से अधिकर समय तक कांग्रेस की सेवा की लेकिन अब वो भाजपाई हो गए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि काफी समय पहले से किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की खबर थी लेकिन उस वक्त किशोर उपाध्याय ने इस खबर का खंडन किया। किशोर लगातार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोल रहे थे। इससे अटकलें लगाई जा रही थी कि किशोर उपाध्याय जल्द भाजपा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *