Home / उत्तराखंड / देहरादून / रायपुर पुलिस की नशा तस्करों की धरपकड के लिए सपेरा बस्ती में औचक छापेमारी की कार्यवाही, 800 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक महिला तस्कर किया गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की नशा तस्करों की धरपकड के लिए सपेरा बस्ती में औचक छापेमारी की कार्यवाही, 800 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक महिला तस्कर किया गिरफ्तार

देहरादून एसएसपी के नेतृत्व में देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है.इसी के तहत रायपुर पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड के लिए सपेरा बस्ती में की औचक छापेमारी की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान अवैध गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया।अभियुक्ता के कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

बता दें कि देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। आज थाना रायपुर पर गठित अलग-अलग टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सपेरा बस्ती में पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में प्रकाश में आये नशा तस्करों के ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा 01 महिला अभियुक्ता को 800 ग्राम गांजे साथ गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त/प्रकाश में आये नशा तस्करों का भौतिक सत्यापन करते हुए 04 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता

कुलदीप पत्नी सोमवीर निवासी सपेरा बस्ती थाना रायपुर, जनपद देहरादून,

बरामदगी

800 ग्राम अवैध गांजा

रायपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। विगत 06 माह के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा सपेरा बस्ती, चूना भट्टा क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे अवैध मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। साथ ही वर्ष 2026 में अब तक रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 21 अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *