Home / उत्तराखंड / देहरादून / नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करती देहरादून के कप्तान की कुशल रणनीति,पुलिस ने किया शराब का जखीरा बरामद 

नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करती देहरादून के कप्तान की कुशल रणनीति,पुलिस ने किया शराब का जखीरा बरामद 

देहरादून : नशा तस्करों के मंसूबों को देहरादून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति नाकाम करती नजर आई। देहरादून एसएसपी के निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद को। अभियुक्तों के कब्जे से 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा लगभग 35 हजार रू0 नगद बरामद हुए। साथ ही 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को सीज किया।

बता दें कि देहरादून एसएसपी द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना स्तर पर गठित अलग-अग टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान पोंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन छोटा हाथी संख्या: एचआर-47-एच-9508 को रोककर चैक किया गया तो वाहन में सवार 03 व्यक्तियों द्वारा अपना नाम: 01: जय सिंह पुत्र जगत सिंह (चालक) 02: अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह तथा 03 मंजीत पुत्र जयवीर सिंह बताया गया। वाहन में परिवहन की जा रही सामग्री के विषय में जानकारी करने पर तीनो व्यक्ति घबरा गये तथा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये, जिस पर वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में से 120 पेटी 9 वन मेक व्हिस्की शराब बरामद हुई। जिस पर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0: 188/26 धारा: 63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

01: जय सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी: कुडल थाना जोई जिला भिवानी हरियाणा (चालक)

02: अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी उपरोक्त

03: मंजीत पुत्र जयवीर सिंह निवासी: सऊवास थाना चरखी दादरी हरियाणा।

बरामदगी

01: 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब: 9 वन मेक चंडीगढ मार्का व्हिस्की

02: अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या: एचआर-47-एच-9508

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

01-आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम

01: उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल कोतवाली विकासनगर ।

02: कां0 राजकुमार

03: हो0गा0 मनोज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *