मुनिकीरेती : शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया जिससे पुलिस विजय में शोक की लहर है।थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानी पोखरी के मूल निवासी विनोद कुमार शर्मा बीते रात्रि अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मुनि की रेती थाना से ड्यूटी करके शिवपुरी पुलिस चौकी में जा रहे थे। देर रात उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। जिसका पता पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद लगा।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विनोद शर्मा के शव को खाई से बाहर निकाला।
विनोद कुमार शर्मा पूर्व में सेना में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। वह इससे पहले ढालवाला व कैलाश गेट चौकी के प्रभारी भी रहे। अपनी मृदुल भाषा के कारण वह पुलिस प्रशासन में काफी लोकप्रिय थे।उनके निधन की सूचना से रानीपोखरी समेत पूरे उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।
बता दे कि विनोद कुमार शर्मा के दूसरे भाई भी पुलिस में है। पुलिस ने मृतक विनोद शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है।







