देहरादून :“ऑपरेशन प्रहार“ के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने कानून को अपने हाथ में लेने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा। ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत काले की ढाल में पर्यटकों से मारपीट के प्रकरण में 02 और अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रकरण में पूर्व में भी 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैप्रकरण में प्रकाश आये अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के जा प्रयास किये जा रहे हैं।
आपको बता दें कि 20 मई को वादी सतवीर पुत्र देवा सिंह निवासी ग्राम बुच्ची, थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल (हरियाणा) द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर एक लिखित तहरीर दी कि वादी अपने साथियों के साथ कार से ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला से हुई गलतफहमी के उपरांत मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, जिसके बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा वादी एवं उसके साथियों के साथ मारपीट की गई। घटना में वादी पक्ष के लोगों को चोटें आईं तथा उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 209/2026, धारा- 109(1)/191(2)/117(2)/351(3)/352/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत देहरादून एसएसपी ने मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए तथा स्थानीय व्यक्तियों से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
प्रकरण की विवेचना एंव अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई। इस दौरान 22 मई 26 की रात मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में शामिल 02 अन्य अभियुक्त ट्रांजिट कैम्प के पीछे डग रोड क्षेत्र में कहीं जाने की फिराक में हैं, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों 01- अमित पुत्र ओमपाल तथा 02- अर्जुन भारती पुत्र रामकिशोर भारती को ट्रांजिट कैम्प के पीछे डग रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास जारी हैं।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- अमित पुत्र ओमपाल निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, विश्वकर्मा मंदिर के पास, आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून (उम्र 28 वर्ष),
2-अर्जुन भारती पुत्र रामकिशोर भारती निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, पानी की टंकी के पास, आईडीपीएल, ऋषिकेश, देहरादून (उम्र 24 वर्ष),
पुलिस टीम
1- उ0नि0 निखिलेश सिंह बिष्ट
2- का0 तेजपाल
3- कां0 चालक जयवीर
4- का0 सोहन सिंह
5- का0 हिमांशु कुमार







