चमोली के माणा से बड़ी खबर है।यहाँ ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दब गये जिसमे से 15 को रेस्क्यू कर लिया गया है। 42 मजदूर नीचे दबे हुए हैं, उनका रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है। वहीं केंद्र गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम धामी से बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार माणा गांव में पहले 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे, लेकिन रेस्क्यू तेज रहा और 15 को बचा लिया गया। लेकिन 42 मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है। जल्द से जल्द उनका रेस्क्यू किया जा सके, इस बात को प्राथमिकता दी जा रही है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर पहली टिप्पणी दे दी है।
उन्होंने कहा है कि जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की CM धामी से बात
वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर बात की। चमोली में ग्लेशियर फटने के संदर्भ में सीएम धामी से जानकारी ली। अमित शाह ने कहा कि हादसे में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है। अमित शाह ने कहा कि NDRF की दो टीमें भी जल्द ही घटना स्थल पर पहुँच रही है.