दुखद खबर: देश के लिए उत्तराखंड के एक और जवान ने दिया सर्वोच्च बलिदान, 26 साल की उम्र में शहीद, भाई बहनों में थे सबसे छोटे

उत्तराखंड के एक और जवान ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल राइफलमैन आदर्श नेगी शहीद हो गए। इस खबर के बाद शहीद के घर में कोहराम मचा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि शहीद आदर्श नेगी सिर्फ 26 साल के थे जो टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे।उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।आदर्श भई बहनों में सबसे छोटे थे।

आदर्श ने 12वी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए। भर्ती के दौरान आदर्श गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी सेकेंड ईयर में थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है। एक भाई चैन्नई में नौकरी करता है।

जानकारी मिली है कि आदर्श फरवरी में छुट्टी आए थे उनके ताऊ के लड़के की शादी थी। शहीद के घर मातम पसरा हुआ है। सोमवार को शहादत की खबर मिलते ही गांव में शोक क ललहर दौड़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *