चारधाम यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री धाम में दर्शन कर लौट रहे 2 तीर्थ यात्रियों की मौत

बीते दिन 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। रिकॉर्ड तो यात्रियों में चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और पहले दिन लाखों की संख्या में तीर्थ यात्रियों ने भगवान के दर्शन भी किए वहीं इस बीच बुरी खबर है.

चारधाम यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री धाम में दर्शन कर लौट रहे 2 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई।

बता दें कि शुक्रवार देर शाम को विमला पत्नी प्रमेश चंद निवासी प्रतागढ़ जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश जानकीचट्टी के निकट पैदल मार्ग पर बेहोश होकर गिर पड़ीं. साथ चल रहे अन्य तीर्थयात्रियों ने 69 वर्षीय विमला को जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं रामगोपाल उम्र 71 वर्ष पुत्र विश्वनाथ निवासी सागर, मध्य प्रदेश की धाम से जानकीचट्टी लौटते समय हृदय गति रुकने से मौत हो गई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *