रुद्रपुर: चुनावी मौसम और चुनाव प्रचार प्रसार के बीच उत्तराखंड में कांग्रेस नेता की फेसबुक ID हैक हो गई। पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपनी अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए जान फूंक रहे हैं, पोस्ट शेयर कर रहे हैं इस बीच कांग्रेस नेता की आईडी हैल होना हैरानी भरा है। बता दें कि रुद्रपुर से युवा कांग्रेस नेता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार उनकी आईडी कोे अफगानिस्तान से संचालित किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता सुशील गावा ने बताया कि उनके फेसबुक ID है। शनिवार को उनकी फेसबुक आईडी में एक फोटो अपडेट हुई। जब इसका पता उन्हें चला तो उन्होंने अपनी आईडी चेक की। जहां पर फोटो अपडेट मिली। उन्होंने जांच की तो पता चला कि मेल आइडी भी बदल चुकी है। फेसबुक आईडी अफगानिस्तान से संचालित होने की जानकारी मिली।
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। फेसबुक ID बंद कराया जा रहा है। इससे पहले भी साइबर ठग फेसबुक आईडी हैक लाखों की ठगी कर चुके हैं। पुलिस अधिकारियों की फेसबुक ID हैक करने के मामले भी सामने आए हैं।