बड़ी खबर: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा, बच गई इतने यात्रियों की जान

केदारनाथ से बड़ी खबर है। बता दें कि केदारनाथ में क्रिस्टल का हेलीकॉप्‍टर खराब हो गया जिसके बाद हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पडी ।

जानकारी मिली है कि हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ आ रहा था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।लेकिन यात्री सहमे हुए हैं।

जानकारी मिली है कि तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंंग करवाई। पायलट ने हेलीकॉप्टर को केदारनाथ धाम में हैलीपेड के निकट ही मिट्टी में लैंडिंग करवाई। इमरजेंसी लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि समस्‍या बताने के बाद उन्‍होंने राहत की सांस ली। लेकिन फिर ऐसा ना हो इसको लेकर शासन द्वारा कंपनी को हिदायत दी जानी चाहिए।

केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने शुक्रवार सुबह 7:05 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की। पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *