Home / उत्तराखंड / देहरादून : सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने कुंदन राम, कई थानों की संभाल चुके हैं कमान, SSP ने कांधे पर‌ सजाए सितारे

देहरादून : सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने कुंदन राम, कई थानों की संभाल चुके हैं कमान, SSP ने कांधे पर‌ सजाए सितारे

देहरादून : उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से अलंकृत किया। साथ ही सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ इसी प्रकार मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को प्रेरित किया।

आज देहरादून में नियुक्त उप निरीक्षक कुन्दन राम के उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया।इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा निरीक्षक कुन्दन राम पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

आपको बता दे कि सब इंस्पेक्टर कुंदन राम देहरादून एसएसपी के पीआरओ की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं साथ ही रायपुर समेत प्रेम नगर थाने के प्रभारी भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *