Home / उत्तराखंड / सड़क किनारे जाम छलका रहे शराबियों की बारात लेकर थाने पहुंची नेहरू कॉलोनी पुलिस, 20 हिरासत में

सड़क किनारे जाम छलका रहे शराबियों की बारात लेकर थाने पहुंची नेहरू कॉलोनी पुलिस, 20 हिरासत में

देहरादून : थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर शराबियों की बारात थाने पहुंची। सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 20 व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई व सख्त हिदायत दी।

देहरादून एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस के तहत कार्यवाही करते हुए थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा आज को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 20 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहाँ उनके विरुद्ध धारा-81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *