नैनीताल : नैनीताल के रहने वाले छात्र सागर जोशी ने उत्तराखंड का नाम विदेश में रोशन किया है।
बता दें कि 25 नवंबर 2024 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 20 देशों के बच्चों के मध्य आयोजित BEST POSITION PAPER प्रतियोगिता में नैनीताल के सागर जोशी ने उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया।
बता देन कि सागर जोशी के पिता का नाम बसंत जोशी है जो कि निवासी बकुलिया मोटाहल्दू लालकुआं जनपद नैनीताल के रहने वाले हैं। सागर जोशी वर्तमान में 12 कक्षा में सेंट जोसेफ विद्यालय मंसूरी जनपद देहरादून में अध्यनरत है।
सागर जोशी को ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी इंग्लैंड में BEST POSITION PAPER अवार्ड प्राप्त हुआ है। साथ ही सागर को 30 अप्रैल 2025 को उक्त सेंट जोसेफ विद्यालय मंसूरी द्वारा सागर उपरोक्त को HED PRFECT की शपथ दिलाई गई है।