भाजपा में हरदा की फिर बड़ी सेंध, BJP के मंडल अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। हरीश रावत समर्थकों संग चुनाव प्रचार में जुटे हैं।डोर टू डोर जाकर वोट मांग रहे हैं। भाजपा भी प्रचार में जुटी है। भाजपा के स्टार प्रचारक देवभूमि आकर वोटों की अपील कर रहे हैं। लालकुआं विधानसभा प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई है यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत डटे हुए हैं और  जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं।

14 फरवरी को मतदान होना है.प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला 14 फरवरी को मतदान पेटी में बंद हो जाएगा और 10 मार्च को ऐलान होगा किसकी जीत हुई किसकी हार लेकिन इससे पहले आज हरीश रावत ने भाजपा में बड़ी सेंध लगाई है। जी हां बता दें कि हल्द्वानी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता ललित प्रसाद आर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है जिससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इतना ही नहीं उनके दर्जनों साथियों ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

बता दें कि 7इस दौरान कई पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित भारी संख्या में लोगों ने कॉन्ग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। गौलापार के लक्षमपुर में आज ललित प्रसाद आर्य कि कांग्रेस में जॉइनिंग हो गई है, जो कि भाजपा के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस की रीति नीति और हरीश रावत से प्रभावित होकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्या ने कांग्रेस ज्वाइन की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *