Home / उत्तराखंड / देहरादून / मसूरी के कियाना होमस्टे में हुई थी आंध्र प्रदेश निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

मसूरी के कियाना होमस्टे में हुई थी आंध्र प्रदेश निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

मसूरी : मसूरी में 15 जून को मसूरी क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाटाघाट के निकट स्थित कियाना होमस्टे, टिपरीधार (मसूरी-धनौल्टी रोड) में अपने पति से रुकी महिला पारुपुडी राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मृतका के पति सोमयाजुला चरण के विरुद्ध कोतवाली मसूरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 19/2026 पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, मसूरी से अभियुक्त के गैर-जमानती वारंट (NBW) प्राप्त कर अभियोग में नामजद आरोपी सोमयाजुला चरण पुत्र श्री एम. दुर्गा प्रसाद, निवासी जी-2 टावर-13, फेज-3, द्वितीय तल, किवर्ड कुंजनगर, मधु विहार, पूर्वी दिल्ली को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर मा० न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार, सुद्धोवाला भेजा गया।

बता दें कि मसूरी धनोल्टी मार्ग (टिपरिधार) स्थित कियाना होमस्टे में 15 जून 2026 को दिल्ली की एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। कमरे से शराब की बोतलें और शव नग्न अवस्था में मिलने के कारण पुलिस सभी कोणों से गहन जांच कर रही है।इस घटना के बारे में सामने आए।

मृतका (27 वर्षीय) मूल रूप से विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) की रहने वाली थीं, दिल्ली में रहती थीं और गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करती थीं। उनकी शादी नवंबर 2025 में ही हुई थी।घटनाक्रम: वे अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ छुट्टियों पर आई थीं। पति ने पुलिस को बताया कि रात में साथ शराब पीने और सोने के बाद, सुबह जब उनकी आंख खुली तो पत्नी बेसुध पड़ी थीं, नाक से खून बह रहा था और फर्श पर पेशाब फैला हुआ था।पोस्टमार्टम व पुलिस जांच: डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है और मसूरी पुलिस स्टेशन द्वारा मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *