देहरादून समेत उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है जिसको देखते हुए कई जगहों पर सड़के बंद हुई वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटे में एक बार फिर से कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसमें देहरादून भी शामिल है.
वही देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून डीएम ने 17 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।देहरादून में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के साथ बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए डीएम ने कल छुट्टी का आदेश जारी किया है।







