उत्तराखंड : इन जिलों में अभी और सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी

Dehradun : उत्तराखंड में आग के तांडव के साथ गर्मी का प्रकोप भी जारी है। बात करें मैदानी जिले देहरादून हरिद्वार, उधमसिंह नगर की तो यहां पर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। देहरादून में गुरुवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा जो की दिन बा दिन बढ़ता जा रहा है वही अभी मैदानी जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून की बारिश ना होने और जलवायु परिवर्तन के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी पड़ रही है। बारिश न होने से दिन के साथ रात में भी तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। देहरादून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।जबकि पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने गर्म हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *