देहरादून- एक और जहां पीएम मोदी के आह्वान पर उत्तराखंड समेत देश भर में हर घर तिरंगा अभियान जोरों शोरों से चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। तिरंगा हमारी शान के प्रतीक है जिसे हम कभी झुकने नहीं देंगे।
लेकिन कई जगह पर तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। कल आजादी का दिन है लेकिन इससे पहले तिरंगे के अपमान के कई मामले सामने आ रहे हैं।ताजा नजारा देहरादून की पुलिस चौकी हर्रावाला का है जहां पुलिस चौकी में तिरंगे का अपमान किया गया है। हर्रावाला चौकी में झुका हुआ तिरंगा लगाया हुआ है। साथ ही बालकनी में कपड़े की रस्सी पर भी तिरंगा लटका है। यह फोटो और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और हम तक भी किसी ने पहुंचाई है। हो सकता है हवा के कारण तिरंगा झुक गया हो लेकिन चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को इसकी सुध लेनी चाहिए। देहरादून कप्तान को इसकी सुध लेनी चाहिए।