देहरादून : भारत में आज से तीन नये कानून लागू हो गये हैं। आज से आईपीसी नहीं बल्कि बीएनएस होगा। पुलिस मुख्यालय में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारंभ किया.
वहीं नये कानूनों के सम्बंध थाना रायपुर में पाठशाला लगाई गयी। पाठशाला मे़ आमजन को जागरूक किया गया।
आज 1 जुलाई 2024 को देहरादून एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में थाना रायपुर में 1 जुलाई 2024 से लागू 03 नये कानून भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियिम के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आमजन को नये कानूनो की विशेषताओं और महिलाओं, बच्चों से सम्बन्धित प्रावधानों के सम्बंध में विस्तृत जानकारियां देते हुए, उन्हें जागरूक किया गया।












