Home / उत्तराखंड / देहरादून / उत्तराखण्ड STF व साइबर क्राइम ने इंवेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का किया पर्दाफाश, एसएसपी अजय सिंह ने की जनता से अपील

उत्तराखण्ड STF व साइबर क्राइम ने इंवेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का किया पर्दाफाश, एसएसपी अजय सिंह ने की जनता से अपील

देहरादून : उत्तराखण्ड एसटीएफ व साइबर क्राइम उत्तराखण्ड ने Investment के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया।

डीजीपी दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे (भा0पु0से0) पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुये साईबर पीड़ितो को न्याय दिलाया जा रहा है।

सटीएफ एसएसपी अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल निवासी को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा इंवेस्टमेन्ट के नाम पर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में पैसा जमा करवाकर वादी के साथ 1 करोड़ 31 लाख रुपये का साइबर धोखाधड़ी करने विषयक तहरीर पर साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा अपराध संख्या 62/2025 धारा 318(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 66(D) IT ACT बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण की गंम्भीरता को देखते हुए एसटीएफ उत्तराखण्ड के दिशा निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक कुश मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में अभियोग की विवेचना निरीक्षक / विवेचक अनिल कुमार, साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, गढ़वाल परिक्षेत्र, देहरादून के सुपुर्द कर अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

दौराने विवेचना शिकायतकर्ता से धोखाधड़ी से ट्रांस्फर करायी गयी धनराशि के लाभार्थी खाता धारकों, रजिस्टर्ड इमेल आईडी तथा रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बरों की तकनीकी विश्लेषण में प्रकाश में आया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में पंजीकृत मु0अ0सं0- 62/25 धारा 318(4), 61(2) BNS & 66D IT ACT में भी वांछित अभियुक्त गण 1- ParteekUttamBafna S/O UttamDeshmukh Bafna R/O 504 Chandu Niwas, Building BP Road, Opposite Congress Office Bharyander (East)Thane, Maharashtra 2-Ashish Kumar S/O Santosh Kumar Pandey R/o 2B/S4 Neeraj Park, CHS Road RNP Park, Bhayander East, Thane, Maharashtra- 401105 3- Mohammad Shrim @ Nasir S/O Rizwan R/O A303 Shivam Apartment LaxmibenChheda Marag Vasai, Palaghar Maharashtra को विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. ParteekUttamBafna S/O UttamDeshmukh Bafna R/O 504 Chandu Niwas, Building BP Road, Opposite Congress Office Bharyander (East)Thane, Maharashtra, Age 32 Yrs

2. Ashish Kumar S/O Santosh Kumar Pandey R/o 2B/S4 Neeraj Park, CHS Road RNP Park, Bhayander East, Thane, Maharashtra- 401105, Age 27 Yrs

3. Mohammad Shrim @ Nasir S/O Rizwan R/O A303 Shivam Apartment LaxmibenChheda Marag Vasai, Palaghar Maharashtra, Age 31 Yrs

पुलिस टीम

(01) निरीक्षक अनिल कुमार

(02) अपर उ0नि0 गोपाल सिंह

(03) अपर उ0नि0 पवन कुमार

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि अन्जान नम्बरों से आने वाली वीडियो कॉल से बात न करें, न ही कोई सूचना / दस्तावेज दें । यदि कोई आपको पुलिस, सीबीआई, ईडी आदि का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट करने को डराये धमकाये तो घबरायें नहीं, कोई भी एजेन्सी ऑनलाईन गिरफ्तार नहीं करती है । किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरों / फर्जी साईट / धनराशि दोगुना करने के प्रलोभनों में न आयें । साथ ही फर्जी निवेश ऑफर जैसे YouTube like सब्सक्राइब, टेलीग्राम आधारित निवेश वेबसाइट ऑफर में निवेश न करें ।

गूगल से कोई भी कस्टमर केयर नम्बर को सर्च न करें । तेजी से बढ़ रहे इन्वेस्टमेंट स्कैम्स ने लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया है। स्कैमर्स वेबसाइट्स और नकली रिव्यू प्रोग्राम्स के माध्यम से लोगों को पहले छोटे-छोटे इनाम देकर भरोसा जीतते हैं तथा फिर धीरे-धीरे उन्हें भारी रकम निवेश करने पर मजबूर कर देते हैं। कम समय में अधिक लाभ के चक्कर में इन्वेस्ट ना करें व शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर या cybecrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *