उम्दा और श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को देहरादून एसएसपी ने किया सम्मानित, बढा़या उत्साह, समस्याएं भी सुनी

देहरादून : पुलिस लाइन देहरादून में उम्दा कार्य करने वआले पुलिसकर्मियों के लिये सैनिक सम्मेलन कर्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सितम्बर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 32 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए अन्य कर्मचारियों को अच्छा कार्य किये जाने के लिए भी एसएसपी ने प्रोत्साहित किया।

देहरादून एसएसपी ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने सभी थानों और शाखाओं से आये पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की। सम्मेलन के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों से बात करते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया गया।

सम्मेलन के दौरान एसएसपी अजय सिंह ने उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस से जनता की अपेक्षा सदैव रहती है जिस कारण एक पुलिसकर्मी को सदैव अपने कर्तव्य पालन के दौरान सहज रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना पडता है। अत: अपने कर्तव्य पालन के दौरान अपने व्यवहार एवं आचरण को संयमित रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।

सम्मेलन के दौरान महोदय द्वारा *माह अक्टूबर/नवम्बर में उत्कृष्ठ कार्य किये जाने वाले 32 कार्मिकों को मैन ऑफ द मंथ के अवार्ड* से सम्मानित किया गया। जिनका विवरण निम्न प्रकार है।

 

01: हे0कां0 द्वारिका प्रसाद: मसूरी

02: कां0 विशाल धीमान: मसूरी

03: कां0 1720 सोनी कुमार: एस0ओ0जी0 ग्रामीण

04: कां0 823 मनोज कुमार एस0ओ0जी0 ग्रामीण

05: कां0 1376 विरेन्द्र गिरी एस0ओ0जी0 ग्रामीण

06: कां0 1202 शीशपाल – ऋषिकेश

07: कां0 606 कुलदीप – ऋषिकेश

08: कां0 1161 अनित कुमार – रायवाला

09: उ0नि0 यातायात अनवर खान यातायात

10: कां0 543 रवि कुमार यातायात

11: हो0गा0 शैलेन्द्र पाल

12: व0उ0नि0 प्रमोद खुगशाल – सहसपुर

13: उ0नि0 विवेक राठी सहसपुर

14: कां0 1105 नरेश पंत सहसपुर

15: म0कां0 977 कुसुम नेगी सहसपुर

16: उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसांई विकासनगर

17: हे0कां0 178 विक्रम सिंह विकासनगर

18: कां0 1507 मंजीत लेखवार विकासनगर

19: कां0 487 त्रेपन सिंह विकासनगर

20: कां0 जितेन्द्र एसओजी ग्रामीण

21: म0कां0 1257 आरती एसओजी ग्रामीण्

22: उ0नि0 नवीन जुगरान कोतवाली

23: व0उ0नि0कमल सिंह रावत बसन्त विहार

24: उ0नि0 अजय रावत बसन्त विहार

25: कां0 1505 अमित रावत बसन्त विहार

26: कां0 8741 गौरव बसन्त विहार

27: कां0 677 आशीष शर्मा एसओजी नगर

28: कां0 1396 अमित कुमार एसओजी

29: कां0 849 लोकेन्द्र उनियाल एसओजी

30: उ0नि0पकंज महिपाल डालनवाला

31: कां0 917 विजय सिंह डालनवाला

32: कां0 883 आदित्य राठी डालनवाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *