Home / उत्तराखंड / देहरादून / देहरादून : स्कूटी चोर को प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी भी बरामद

देहरादून : स्कूटी चोर को प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी भी बरामद

देहरादून की थाना प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया।

बता दें कि 08 मार्च को नयागांव निवासी वादी बिरेन्द्र सिंह पुत्र सैमर सिह रावत निवासी ग्राम रतनपुर, ने अपनी स्कूटी को जनताडिपो के पास सड़क के किनारे से अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध मे थाना प्रेमनगर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र ले आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0स0 – 41/2026, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटना के खुलासे के लिए देहरादून एसएसपी द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व में चोरी मे जेल गये अपराधियो का सत्यापन कर उनसे पुछताछ की गयी तथा मुखबीर तन्त्र को सक्रिय कर घटना स्थल और आसपास के लगभग सभी CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए चैकिंग सन्दिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान दिनाक 08/03/2026 को सिल्वर हाईट तिराहा बिधौली रोड़ प्रेमनगर से चोरी की स्कूटी के साथ 01 अभियुक्त रोहित छेत्री पुत्र भगत बहादुर को गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त

रोहित छेत्री पुत्र श्री भगत बहादुर छेत्री निवासी कारगी चौक निकट कालिका बिहार, पटेलनगर, उम्र 26 वर्ष

बरामदगी

स्कूटी संख्या UK07HC 9369

पुलिस टीम

1- अ0उ0नि0 बालकृष्ण देवली

2- का0 उपेन्द्र सिंह

3- का0 संजीत

4- का0 रविशंकर

5- का0 रोबिन सिंह

6- का0 जसवीर कंडारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *