देहरादून :उत्तराखंड में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कयी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज कल की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र में पूर्वानुमान के अनुसार 13 अप्रैल को पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 14 अप्रैल को प्रदेश भर में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी परेशान कर रही है।
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज जारी किया गया है। तेज हवाएं भी चल सकती है। देहरादून में शनिवार और रविवार को राहत वाली बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।









