देहरादून : देहरादून समेत उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए दुखद खबर है। 8 अप्रैल को पुलिस लाइन देहरादून के अश्वरोही दल में नियुक्त आरक्षी तनुज सिंह रावत का तीन धारा क्षेत्र देवप्रयाग में हुई दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।
जानकारी मिली है कि दिवंगत तनुज सिंह रावत 40 वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त थे और वर्तमान में जनपद देहरादून के अश्वरोही दल सम्बद्ध चल रहे थे, जो 07 अप्रैल से अवकाश पर थे और 8 अप्रैल को तीन धारा क्षेत्र में पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।
देहरादून एसएसपी द्वारा दिं तनुज सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
दिवंगत तनुज सिंह रावत मूल रूप से ग्राम पलेठी, पो0 पलेठी, थाना नन्द प्रयाग, जनपद चमोली के रहने वाले थे और वर्ष 2023 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।