18-19 साल के लड़के नशे की पूर्ति के लिए बने चोर, बंद घर में कर दिया था ज्वैलरी पर हाथ साफ, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून : बंद घर मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा किया। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने घटना में शामिल 03 आरोपियों को चोरी की गई ज्वैलरी के साथ गिरफ़्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नशे के आदि हैं जिन्होंने नशे की पूर्ति के लिए घटना को अंजाम दिया था।

मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। 6 मार्च को वादी मयंक भौगल द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्तियो ने उनके घर का ताला तोड़कर घर से ज्वैलरी चोरी कर ली है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून एसएसपी ने थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को आवश्यक निर्देश दिए, जिस पर तत्काल थाना नेहरुकोलोनी पर टीम गठित की गई। गठित टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 1- सोनिहाल पुत्र ओमप्रकाश 2- उदय पुत्र बहादुर 3- तोहिल पुत्र अजय को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ अजबपुर डांडा शास्त्री नगर के पास से गिरफ़्तार किया गया।गिरफ्तार तीनों आरोपी नशे के आदी हैं, जिनके द्वारा पर नशे की पूर्ति के लिए घटना को अंजाम दिया गया था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

(1) सोनिहाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी सपेरा बस्ती रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 18 वर्ष

(2) उदय पुत्र बहादुर निवासी सपेरा बस्ती रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 19 वर्ष

(3) तोहिल पुत्र अजय निवासी सपेरा बस्ती रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 18 वर्ष

बरामदगी का विवरण

घटना में चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30000/-)

पुलिस टीम

1- म0उ0नि0 कविता नाथ, चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी

2- हेड कांस्टेबल 310 वरुण खंडूरी

3- कां0 1482 कुंवर राणा

4- का0 1625 मुकेश कंडारी

5- का0 1079 बृजमोहन रावत

6- का0 370 श्रीकान्त ध्यानी

7- का0 1462 आशीष राठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *