Home / उत्तराखंड / देहरादून / SSP की सख्त हिदायत :देवभूमि में आओगे तो नियम से रहना होगा, SSP ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, गाड़ी की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले को सिखाया कानून का पाठ

SSP की सख्त हिदायत :देवभूमि में आओगे तो नियम से रहना होगा, SSP ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, गाड़ी की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले को सिखाया कानून का पाठ

मसूर : कोतवाली मसूरी ने एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया व वैधानिक कार्यवाही की गई।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या UK17W 3081 छत पर बैठकर एक व्यक्ति हुड़दंग एवं सार्वजनिक शांति भंग करता हुआ दिखाई दे रहा था। उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए देहरादून एसएसपी द्वारा प्रभारी निरीक्षक मसूरी को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया, जिस पर मसूरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो की जांच कर वाहन एवं संबंधित व्यक्तियों की पहचान की गई। तत्पश्चात उक्त वाहन को तलाश कर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

वाहन के अंदर व उसकी छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवकों को हिरासत में लेकर उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

दून पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाये रखे तथा यातायात नियमों का पालन करें। ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे जनसुरक्षा एवं सार्वजनिक शांति प्रभावित हो। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा लगातार सतत निगरानी रखते हुए शांति व्यवस्था को प्रभावित करने तथा हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*कार्यवाही का विवरण:-*

 

*सीज वाहन -*

 

ब्रेजा कार संख्या UK17W-3081

 

*कार सवार का विवरण-*

 

शिवम पुत्र सोमपाल निवासी अकबरपुर कालसो भगवानपुर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *